जून 28, 2026 1:28 अपराह्न

printer

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत 2047 में गांवों की भूमिका पर जोर दिया

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने में गांवों की मुख्‍य भूमिका का उल्‍लेख किया। नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय ग्रामीण विकास सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण विकास में तेजी लाने के लिए विकसित भारत ग्रामीण योजना के अन्‍तर्गत राज्‍यों के योगदान सहित एक लाख 51 हजार करोड़ रूपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। वहीं उन्‍होंने ग्रामीण श्रमिकों के लिए आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी बात कही। उन्‍होंने कहा कि जमीनी शासन को और सशक्‍त बनाने तथा ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण के लिए पंचायतों को ठोस वित्‍तीय सहायता मिलती रहेगी। 
 
श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। इससे महिला नेतृत्व वाले विकास और ग्रामीण उद्यमिता को मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्‍लेख करते हुए श्री चौहान ने कहा कि इस मुख्‍य कार्यक्रम ने देश के गांवों में सड़क सम्‍पर्क और अवसंरचना को काफी दुरूस्‍त बनाया है।