अप्रैल 17, 2026 6:22 अपराह्न

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- किसानों के हित सर्वोपरि, किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। नई दिल्ली में आज मध्य प्रदेश के किसानों के साथ हुई बैठक में उन्‍होंने यह बात कही। बैठक में किसानों ने कृषि मंत्री को करेले की खेती में घटिया बीजों और पौधों के कारण हुए भारी नुकसान से अवगत कराया। श्री चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे किसानों की आजीविका पर सीधा हमला बताया। उन्‍होंने प्रभावित किसानों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा सुनिश्चित करने और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला