नेपाल के विदेश मंत्री शिसिर खनाल तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। वे विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के निमंत्रण पर भारत आए हैं।
नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि श्री जयशंकर कल नेपाल के विदेश मंत्री से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के साथ बहुआयामी साझेदारी को मजबूत करने के लिए इच्छुक है।