दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में अब तक 73 लाख 49 हजार रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई है। मेले में बड़ी संख्या में लोग, परिवार और युवा पहुंच रहे हैं। यह मेला भारत की पारंपरिक हस्तकला, सांस्कृतिक विरासत और कलात्मक विविधता को प्रदर्शित कर रहा है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि मेले में सात अलग-अलग विषयों पर आधारित क्षेत्रों में एक सौ तीस से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और स्वदेशी वस्तुएं प्रदर्शित की जा रही हैं। यह मेला 15 नवम्बर तक चलेगा।