जून 29, 2026 9:35 अपराह्न

printer

यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी; इटली, जर्मनी और पोलैंड में तापमान के नए रिकॉर्ड दर्ज

यूरोप में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, इटली, जर्मनी, पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य सहित कई देशों में तापमान के नए रिकॉर्ड बने हैं। यूरोप में 19 करोड़ से अधिक लोगों को 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान का सामना करना पड़ रहा है।
 
इटली में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट वाले शहरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जर्मनी, चेक गणराज्य, पोलैंड और हंगरी में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। फ्रांस और जर्मनी में यह 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पेरिस में भी हाल के दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 21 जून से यूरोप में  एक हजार तीन सौ से अधिक मृत्‍यु भीषण गर्मी से हो चुकी है।
 
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि यूरोप अन्य किसी भी महाद्वीप की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है, जहां तापमान वैश्विक औसत से दोगुनी गति से बढ़ रहा है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला