मौसम विभाग ने आज और कल महाराष्ट्र के दक्षिणी मध्य इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त की है। मुंबई समेत कई जिलों में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने बताया कि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
इसके अलावा, आज कोंकण से गोवा तक के कुछ क्षेत्रों में भी गर्म और उमस भरे मौसम रह सकता है। वहीं कल भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। दोनों दिन के लिए सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि शनिवार से गर्मी की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें भी पड सकती हैं।