ओपेक के सात देशों ने दिसंबर 2026 के लिए अपने तेल उत्पादन कोटे में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। यह निर्णय आज आयोजित एक वर्चुअल बैठक में लिया गया। बैठक में वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा स्थिति और भविष्य की संभावनाओं की समीक्षा की गई। निर्णय लेने वाले सात देशों में सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान शामिल हैं।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 8:25 अपराह्न
ओपेक के 7 देशों ने दिसंबर 2026 के लिए अपने तेल उत्पादन कोटे में कोई बदलाव नहीं किया