लेबनान के दक्षिण में आज सुबह इस्राएल के हवाई हमले में सात लोग मारे गए और तीन घायल हैं। लबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, मलबे में दबे लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेबनान और इस्राएल में इस वर्ष 26 जून को बनी सहमति के अनुसार, दक्षिण लेबनान से इस्राएली सैनिकों को लौट जाना था। इसके बदले, ईरान के समर्थन वाले हिज़बुल्ला गुट को हथियारों से मुक्त करने की पहल की जानी थी।