सितम्बर 18, 2026 1:08 अपराह्न

printer

पीएम मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, प्रतिबद्धता के साथ सार्वजनिक सेवा का सिलसिला जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन सेवा से देश सेवा के मंत्र और निरंतर प्रतिबद्धता से परिभाषित सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं, जो आज भी जारी है। सेवा और सुशासन के इसी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के माध्यम से, यह समर्पण लोगों के जीवन को बदल रहा है। सेवा संकल्प अभियान की इस विशेष श्रृंखला में आज हम स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से जमीनी स्तर पर हो रहे सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी परिवर्तनों का विश्लेषण करेंगे।