नवम्बर 6, 2026 5:11 अपराह्न

printer

दिल्ली मेट्रो की पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर रविवार को सुबह छह बजे से शुरू होंगी सेवाएं

दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया है कि दीवाली के अवसर पर रविवार को पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएँगी। इसके साथ ही रविवार को सभी मेट्रो लाइन की आखिरी मेट्रो अपनी टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे चलेगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है।