अक्टूबर 6, 2026 6:50 पूर्वाह्न

printer

चाइना ओपन टेनिस में पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच

चाइना ओपन टेनिस में सर्बिया के नोवाक जोकोविच पुरुष सिंगल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। बीजिंग में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को अयोग्‍य करार दिए जाने के बाद जोकोविच को जीत मिली।

छह बार के चैंपियन जोकोविच मैच में 7-5, 5-3 और 15-15 से आगे थे और अपनी सर्विस पर थे। मेदवेदेव ने सहज प्रतिक्रिया में गेंद को मारा, जो दर्शक दीर्घा में चली गई और एक दर्शक को लग गई। इसके बाद मेदवेदेव को अयोग्‍य घोषित कर दिया गया। फाइनल में आज उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला