सितम्बर 24, 2026 9:58 अपराह्न

printer

सेंसेक्स 1248 अंक गिरकर 73,581 पर बंद

प्रमुख घरेलू शेयर बाजार में आज डेढ प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1248 अंक लुढ़ककर 73,581 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 384 अंक गिरकर 23,063 पर स्थिर हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार में भी दबाव देखने को मिला। मिडकैप-100 सूचकांक 2.3% फिसला, जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक में  1.5%. से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सत्र की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बैंकिंग तथा बीमा शेयरों में बिकवाली के दबाव ने बाजार को प्रभावित किया। सेंसेक्स और निफ्टी पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में रहे और कारोबार के दूसरे हिस्से में बिकवाली और तेज हो गई।
 
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन एन.टी.पी.सी. अपरिवर्तित रहा। प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस करीब साढ़े पांच प्रतिशत, एक्सिस बैंक 4.7 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 4.1 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।