वरिष्ठ भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनके लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का यह सही समय है। रहाणे 2023 में अंतिम बार वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए थे। वनडे अंतरराष्ट्रीय में उनका आखिरी मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ था। 38 वर्षीय रहाणे ने 2013 से शुरू अपने करियर में कुल 85 टेस्ट, 90 एकदिवसीय और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
News On AIR | जुलाई 31, 2026 7:22 पूर्वाह्न
वरिष्ठ भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय किक्रेट से लिया संन्यास