वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौरभ विजय ने आज भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण- यू.आई.डी.ए.आई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। श्री विजय महाराष्ट्र कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि श्री विजय महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार में कई पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में निदेशक और अमरीका में विश्व बैंक में बांग्लादेश, भूटान, भारत और श्रीलंका के कार्यकारी निदेशक के सलाहकार के पद शामिल हैं।
News On AIR | मई 18, 2026 6:10 अपराह्न
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौरभ विजय ने यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभाला