सितम्बर 2, 2026 10:05 अपराह्न

printer

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय सचिव ने जीडीपी आंकड़ों पर स्पष्टीकरण दिया

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने आज जीडीपी आंकड़ों पर स्पष्टीकरण दिया। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने फरवरी 2026 में अंतरराष्ट्रीय संगठनों और स्थानीय अर्थशास्त्रियों के साथ चर्चा की गई पद्धति के अनुसार नए आधार वर्ष के साथ आंकड़े जारी किए हैं।

भारत की 7.8 प्रतिशत सकल घरेलू उत्‍पादक (जीडीपी) वृद्धि पर संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. गर्ग ने कहा कि घरेलू उपभोग बहुत ही स्वस्थ स्तर पर बना हुआ है।

उन्‍होंने कहा कि निवेश और पूंजी निर्माण भी मजबूत रहे हैं और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न नीतियों का प्रभाव भी दिखाई दे रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला