जुलाई 24, 2026 5:37 अपराह्न | fta

printer

भारत और इस्राएल के बीच एफटीए के लिए वार्ता का दूसरा दौर सफलतापूर्वक संपन्न

भारत और इस्राएल ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते – एफटीए के लिए वार्ता का दूसरा दौर सफलतापूर्वक संपन्न किया। 20 से 23 जुलाई तक नई दिल्ली में चली वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने प्रस्तावित समझौते के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और एक संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते की दिशा में प्रगति जारी रखी।

    इस दौरान दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञों ने वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, उत्पत्ति के नियमों, स्वच्छता और पादप उपायों, व्यापार में तकनीकी बाधाओं, बौद्धिक संपदा अधिकारों, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं और व्यापार सुगमता, आर्थिक सहयोग और प्रस्तावित समझौते के अन्य अध्यायों पर विशेष सत्र आयोजित किए।

    वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि चर्चा रचनात्मक और दूरदर्शी थी। इसमें दोनों पक्षों ने मतभेदों को दूर करने और सहमति के क्षेत्रों की पहचान करने के उद्देश्य से विस्तृत तकनीकी विचार-विमर्श किया। उन्होंने एक संतुलित, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को शीघ्र संपन्न करने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इससे द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला