विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक-2026 की समीक्षा के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति की दूसरी बैठक आज नई दिल्ली में संसद भवन सौंध में हुई। समिति को विधेयक के प्रावधानों की जांच कर शीतकालीन सत्र 2026 के पहले सप्ताह के अंत तक अपनी रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत करनी है।
लोकसभा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य हैं। यह विधेयक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम-2010 में संशोधन से संबंधित है। इसका उद्देश्य विदेशी अंशदान के उपयोग में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।