अक्टूबर 18, 2026 7:56 पूर्वाह्न

printer

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच  शाम सात बजे शुरू होगा। स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम श्रृंखला में एक-शून्य से आगे है। भारत ने शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव पर एक विशेष पहल के तहत तीनों मुकाबलों में महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला इस महीने की 20 तारीख को खेला जाएगा। भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह पहली द्विपक्षीय महिला क्रिकेट श्रृंखला है। टी-20 श्रृंखला के बाद वडोदरा में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी। इसके मुकाबले इस महीने की 23, 25 और 28 तारीख को होंगे।