भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आईपीओ और पुनः सूचीबद्ध शेयरों के लिए प्री-ओपन कॉल नीलामी सत्र के दौरान उपयोग की जाने वाली मूल्य निर्धारण प्रणाली में बदलाव का प्रस्ताव किया है। बाजार नियामक ने कहा कि इस का उद्देश्य मूल्य निर्धारण में सुधार करना और मौजूदा डमी प्राइस बैंड तथा आधार मूल्य प्रणालियों के कारण पुनः सूचीबद्ध शेयरों की कीमतों में कृत्रिम रूप से की गई कमी से संबंधित चिंताओं को दूर करना है।
सेबी ने पुनः सूचीबद्ध शेयरों के आधार मूल्य निर्धारण की पद्धति में संशोधन का प्रस्ताव दिया है, विशेष रूप से ऐसे शेयर जिनमें लंबे समय तक निलंबन के बाद कारोबार फिर से शुरू होता है।
इन प्रस्तावों पर 11 जून तक सुझाव भेजे जा सकते हैं।