भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी सोशल मीडिया पर होने वाली ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रहा है। सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कोलकाता में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेबी गूगल के साथ मिलकर प्ले स्टोर पर विशेष सत्यापित बैज शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि लोग सेबी से संबंधित वास्तविक ऐप्स की पहचान कर सकें। तुहिन कांता पांडे ने बताया कि सेबी ने देश की प्रमुख 11 भाषाओं में जागरूकता के लिए एक व्हाट्सऐप चैनल भी शुरू किया है। इसके अलावा ‘सुदर्शन’ नाम से एआई आधारित एक टूल भी तैयार किया गया है, जो उपयोगकर्ता को सभी आवश्यक जानकारी देगा।
News On AIR | अक्टूबर 31, 2026 6:12 अपराह्न
सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कहा- सेबी सोशल मीडिया पर होने वाली ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा रहा है