अक्टूबर 8, 2026 8:03 अपराह्न

printer

सेबी अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने वित्तीय फैसलों और निवेश में महिलाओं की अधिक भागीदारी की अपील की

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- (सेबी) के अध्‍यक्ष तुहिन कांता पांडे ने वित्‍तीय फैसलों और निवेश में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी की अपील की है। वे आज विश्‍व निवेशक सप्‍ताह-2026 के दौरान एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया-पिंकथॉन निवेशक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री पांडे ने कहा कि वित्‍तीय स्‍वतंत्रता का अर्थ केवल पैसे कमाना ही नहीं, बल्कि सोच-समझकर वित्‍तीय निर्णय लेने की जानकारी और आत्मविश्वास होना भी है। उन्होंने बताया कि पूंजी बाजार में महिलाओं की भागीदारी लगभग 25 प्रतिशत है और व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड निवेशकों में उनकी हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला