भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि पोर्टफोलियो प्रबंधन करने वालों को केवल संवृद्धि पर ही नहीं, बल्कि निवेशकों का भरोसा बढ़ाने, पारदर्शिता लाने और जवाबदेही पर भी ध्यान देना चाहिए। वे आज नई दिल्ली में ‘एसोसिएशन ऑफ पोर्टफोलियो मैनेजर्स इन इंडिया’ के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री पांडे ने कहा कि पोर्टफोलियो प्रबंधन करने वाले प्रबंधकों के पास मौजूदा संपत्ति इस साल अगस्त तक बढ़कर लगभग 9 लाख 20 हजार करोड़ रुपये हो गई है, जो वित्त वर्ष 2016 के अंत में लगभग एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि अधिक लचीलेपन के साथ-साथ निवेशकों के प्रति ज़िम्मेदारी भी ज़्यादा होनी चाहिए।