अगस्त 26, 2026 8:03 अपराह्न

printer

हरियाणा में मौसमी इन्फ्लूएंजा-फ्लू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

हरियाणा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राज्य में मौसमी इन्फ्लूएंजा -फ्लू की स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में कड़ी निगरानी रख रहा है और सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को समय पर जांच और इलाज के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. मिश्रा ने लोगों को मौसमी फ्लू और ‘स्वाइन फ्लू’ के बीच का अंतर समझाते हुए स्पष्ट किया कि ‘स्वाइन फ्लू’ अब मौसमी इन्फ्लूएंजा का ही एक हिस्सा है, जिसका नियमित स्वास्थ्य निगरानी प्रणाली के अंतर्गत इलाज किया जाता है। ‘स्वाइन फ्लू’  नाम से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला