अप्रैल 12, 2026 9:52 अपराह्न

printer

नई दिल्‍ली में ‘प्रेरणा का दायरा’ कार्यक्रम, मानव अंतरिक्ष उड़ान के 65 वर्ष पूरे होने का उत्सव

नई दिल्‍ली के नेहरू तारामंडल और प्रधानमंत्री संग्रहालय तथा पुस्‍कालय में आज प्रेरणा का दायरा: डेनिस मत्‍वेव के साथ मानव अंतरिक्ष उड़ान के 65 वर्ष पूरे होने का उत्‍सव,  शीर्षक से एक संवादात्‍मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्‍य पूर्ववर्ती सोवियत संघ के यूरी गगारिन द्वारा अंतरिक्ष में, पहले मानव मिशन के 65 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाना था। रूस के अंतरिक्ष यात्री डेनिस मत्‍वेव ने इस कार्यक्रम के दौरान अपने यात्रा अनुभवों को साझा किया तथा भारतीय स्‍कूल के विद्यार्थियों के साथ बातचीत की। कार्यक्रम के हिस्‍से के रूप में अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन और प्रशिक्षण को लेकर एक लघु चलचित्र का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्‍म ने अंतरिक्ष यात्रा के लंबे अभियान के दौरान शून्‍य गुरूत्‍वाकर्षण स्थितियों, जटिल तकनीकी प्रक्रियाओं पर नियंत्रण स्‍थापित करने तथा शारीरिक स्‍वस्‍थता बनाए रखने के तरीकों को अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा सीखने की प्रक्रिया को दर्शाया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मन को प्रेरित करना, वैज्ञानिक जिज्ञासा को बढ़ावा देना और मानवता की उपलब्धियों तथा अंतरिक्ष अन्वेषण के रोमांचक भविष्य के बारे में जनता की समझ को व्यापक बनाना था।