अक्टूबर 9, 2026 10:46 पूर्वाह्न

printer

विश्व डाक दिवस पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुभकामनाएं दीं

केंद्रीय संचार मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने विश्‍व डाक दिवस पर डाक सेवकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंधिया ने दोहराया कि डाक सेवा जन सेवा है। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल संचार के इस युग में भारतीय डाक सेवा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बदलाव का प्रयास कर रहा है। श्री सिंधिया ने कहा कि भारतीय डाक निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करता आ रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला