सऊदी अरब के अल-अहली फुटबॉल क्लब ने एएफसी चैंपियंस लीग का खिताब फिर जीत लिया है। जेद्दाह में कल खेले गए फाइनल में अल-अहली ने जापान की माचिदा ज़ेल्विया को 1-0 से पराजित किया। माचिदा ज़ेल्विया पहली बार फाइनल में पहुंची थी। सऊदी अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर फ़िरास अल-बुराइकान के अतिरिक्त समय में किए गए गोल ने टीम को जीत दिलाई। इस जीत से अल-अहली शहर की दूसरी टीम अल-इत्तिहाद के बाद लगातार दो एशियाई खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
News On AIR | अप्रैल 26, 2026 9:15 पूर्वाह्न
सऊदी अरब के अल-अहली फुटबॉल क्लब ने फिर से जीता एएफसी चैंपियंस लीग का खिताब