जून 28, 2026 7:45 अपराह्न

printer

सऊदी अरब: तेल कंपनी अरामको से संबंधित एक हेलीकॉप्टर रास तनुरा में दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

सऊदी अरब में, देश की तेल कंपनी अरामको से संबंधित एक हेलीकॉप्टर आज होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में स्थित रास तनुरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अरामको ने शुक्रवार को लगभग चार महीने बाद खाड़ी में स्थित अपने रास तानूरा टर्मिनल पर फिर से कच्चे तेल की लोडिंग शुरू की थी।

सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि सभी 14 मृतक सऊदी नागरिक थे। मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।