भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तीसरी बार चाइना मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गए हैं। विश्व की पांचवे नम्बर की इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रियन अयूब और टैन वी किओंग को 21-15, 18-21, 21-11 से हराया। फाइनल में आज दोपहर लगभग 1 बजकर 50 मिनट पर भारतीय जोड़ी का मुकाबला चीन के हे जी टिंग और रेन जियांग यू से होगा।
News On AIR | सितम्बर 6, 2026 12:37 अपराह्न
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे