थाइलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरूष डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी की जापानी जोड़ी को 21-12, 21-13 से हराया।
उधर महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पी वी सिंधु को जापान की अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। आज पुरूष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला थाइलैंड के कुनलाउत वितिदसर्न से होगा।