अक्टूबर 31, 2026 8:58 अपराह्न

printer

प्रवर्तन निदेशालय ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को हिरासत में लिया

प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तर प्रदेश में रामपुर जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को आज हिरासत में लिया। वे कथित दो पैन कार्ड धोखाधड़ी मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए ही थे। अधिकारियों के अनुसार 78 वर्षीय आजम खान को जल्द ही धन शोधन निवारण अधिनियम-पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्हें अब गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहां प्रवर्तन निदेशालय उनकी हिरासत की मांग करेगा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कथित दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी थी।

इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को धन शोधन निवारण कानून के तहत रामपुर स्थित आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारत को कुर्क करने की जानकारी दी थी। एजेंसी ने उनके खिलाफ दर्ज 58 पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए आजम खान और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला