अगस्त 9, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने 9वीं वर्ल्ड् यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप के अंडर-31 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

चीन के हेफेई में आयोजित 9वीं वर्ल्‍ड यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप में भारत साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी की जोड़ी ने अंडर-31 स्पर्धा में कल स्वर्ण पदक जीता।
 
पहले चरण के खेले गए मुकाबले में 34 जोड़ियों ने हिस्‍सा लिया, जिनमें से शीर्ष 14 जोड़ियाँ फ्लाइट-ए में पहुँच गईं। भारतीय जोड़ी भी इसमें शामिल रही। 
 
इसके बाद राउंड रॉबिन में साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त कर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। 
 
क्रोएशिया के एम फेरेनेका और एफ कटुसिच ने दूसरा स्थान और चीन के जे हान और जेड वांग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।