अप्रैल 17, 2026 7:42 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में यूक्रेन के रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री जयशंकर ने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने आगे बताया कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष पर भी अपने विचार साझा किए।