अगस्त 19, 2026 8:24 अपराह्न

printer

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को ब्रिटेन के सैन्य समर्थन को लेकर चेतावनी दी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को ब्रिटेन के सैन्य समर्थन को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि रूसी क्षेत्र पर हमलों में ब्रिटिश मिसाइल बलों की सीधी भागीदारी युद्ध में सहभागिता के समान है। उनकी यह टिप्पणी तब आई जब कथित तौर पर पहली बार रूस के भीतर लक्ष्यों पर लंबी दूरी के हमलों में ब्रिटेन में निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। लंदन स्थित रूसी दूतावास ने भी युक्रेन को ड्रोन की आपूर्ति के लिए ब्रिटेन सरकार को अनिश्चित परिणामों की चेतावनी दी है।

इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और रूस के खिलाफ लड़ाई में उसका समर्थन करेगा। इससे पहले, रूस ने ब्रिटेन पर अपने इलाकों में  हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया था। साथ ही ये चेतावनी भी दी थी कि रूसी प्रतिक्रिया तय करते समय ब्रिटेन की भूमिका को ध्यान में रखा जाएगा।