अगस्त 12, 2026 8:25 पूर्वाह्न

printer

रूस ने चार साल से कैद अमरीकी पूर्व नौसैनिक रॉबर्ट गिलमैन को रिहा किया

अमरीका के पूर्व नौसैनिक रॉबर्ट गिलमैन को मानवीय आधार पर रिहा कर दिया गया है, जिन्हें रूस ने चार साल से अधिक समय तक कैद रखा था। गिलमैन की रिहाई की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट में लिखा कि, उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, जो मानवीय आधार पर उन्हें रिहा करने के लिए सहमत हुए।

ट्रम्प ने कहा कि गिलमैन को 2022 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के दौरान रूस में कैद किया गया था। उन्होंने कहा कि गिलमैन, जिन्होंने अगस्त 2019 से अगस्त 2020 तक अमेरिकी मरीन में सेवा की, जनवरी 2022 में वोरोनेज़ में ट्रेन से यात्रा कर रहे थे, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गिलमैन रूस में कैद 10 अमरिकियों में से एक थे। अमरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी रूस को धन्यवाद दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला