रूस ने कल रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। इन हमलों में 17 लोग मारे गए और 90 से अधिक घायल हो गए। कीव में मुख्य रूप से आवासीय भवनों को निशाना बनाया गया। रूस ने कहा कि यह घातक बमबारी यूक्रेन के लंबी दूरी के हमलों के जवाब में थी। यूक्रेन के रूस पर हमलों में मुख्य रूप से तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया है। इससे यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के चार साल से अधिक समय बाद रूस में ईंधन संकट पैदा हो गया है।
News On AIR | जुलाई 2, 2026 7:01 अपराह्न | Russia launched drone
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइल से किए हमले