जून 27, 2026 7:21 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026 की अध्यक्षता करेंगे ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान

ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह‍ चौहान 28 और 29 जून को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय ग्रामीण विकास सम्‍मेलन, 2026 की अध्‍यक्षता करेंगे। दो दिन के इस सम्‍मेलन में सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्री, वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल होंगे और समग्र ग्रामीण विकास पर विचार विमर्श करेंगे। इसके अलावा, प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा होगी और ग्रामीण भारत की भावी रूपरेखा तैयार होगी। सम्‍मेलन के माध्‍यम से केन्‍द्र और राज्‍य मिलकर गांवों के विकास की साझा रणनीति तैयार करेंगे। चर्चा में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन गारंटी अधिनियम के प्रभावी कार्यान्‍वयन पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा और ग्राम पंचायत स्‍तर पर योजना प्रक्रिया को मजबूत बनाने और संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्‍चित किया जाएगा।