बेनिन के वित्त मंत्री रोमुआल्ड वाडाग्नी ने रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 94 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करके जीत हासिल की है। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के प्रमुख साका लाफिया ने कल रात इसकी घोषणा की। बेनिन की संवैधानिक अदालत अंतिम परिणामों की पुष्टि करेगी। विपक्ष के एकमात्र उम्मीदवार पॉल हौंकपे को लगभग छह प्रतिशत मत प्राप्त हुए।
News On AIR | अप्रैल 14, 2026 8:24 अपराह्न
बेनिन में रोमुआल्ड वाडाग्नी की प्रचंड जीत, राष्ट्रपति चुनाव में हासिल किए 94% से अधिक वोट