मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध जीआई टैग प्राप्त रीवा सुंदरजा आम पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने इसकी पहली व्यावसायिक खेप संयुक्त अरब अमीरात भेजी है।
26 जून को एक मीट्रिक टन आम की पहली खेप निर्यात की गई। इसके लिए रीवा के किसानों को 150 रुपये प्रति किलोग्राम का मूल्य मिला, जो स्थानीय बाजार भाव से अधिक है।
मंत्रालय ने बताया कि इस निर्यात से किसानों की आय बढ़ेगी और वैश्विक बाजार में मध्य प्रदेश के उच्च गुणवत्ता वाले आमों की पहचान और मजबूत होगी।