जुलाई 10, 2026 8:52 अपराह्न | Monsoon Session

printer

मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा, संसदीय कार्य राज्य मंत्रियों ने दिए निर्देश

संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल. मुरुगन ने आज संसद भवन परिसर में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। संसद का सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मेघवाल ने बताया कि आगामी सत्र के लिए निर्धारित विधायी कार्यों की  समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।