विदेश मंत्रालय ने बताया कि सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. को मॉरीशस के अटल बिहारी बाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) के कुलपति पद के लिए चुना गया है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एआईपीएसआई मॉरीशस का पूर्व सिविल सर्विस कॉलेज है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मार्च 2025 में संयुक्त रूप से किया था।मंत्रालय ने बताया कि इस संस्थान को अफ्रीकी क्षेत्र के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान और उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। डॉ. भूमा जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकती हैं।