अप्रैल 26, 2026 2:23 अपराह्न

printer

जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का निधन

जाने-माने फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे और दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। श्री राय ने अपनी फोटोग्राफी से दुनिया भर का ध्यान खींचा था। उनकी फोटोग्राफी को अक्सर आधुनिक भारत का “दृश्य अभिलेख” कहा जाता है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी उनकी तस्वीरें यादगार हैं। उन्हें 1972 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 1992 में उन्हें अमरीका में “वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर” नामित किया गया था। 2019 में उन्हें शीर्ष सम्मान एकेडेमी डेस बोक्स-आर्ट्स फोटोग्राफी पुरस्कार मिला था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने उन्हें 2017 में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया था।