अगस्त 1, 2026 8:12 अपराह्न | Renowned Nepali mountaineer

printer

प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुरजा का हिमस्खलन की चपेट में आने से निधन

प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुरजा का 43 वर्ष की आयु में पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन की चपेट में आने से निधन हो गया है। निर्मल पुरजा ने महज 6 महीने में दुनिया की 8 हजार मीटर से ऊंची सभी 14 चोटियों पर चढ़ाई करके ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

निर्मल पुरजा उन 10 सदस्यीय अभियान दल का हिस्सा थे जो ब्रॉड पीक पर चढ़ाई करने का प्रयास कर रहे थे, तभी 30 जुलाई को हिमस्खलन आ गया। उनके निधन की पुष्टि आज अभियान कंपनी एलीट एक्सपेड ने की। पाकिस्तानी पर्वतारोहण अधिकारियों ने बताया कि कल पर्वत से चार शव बरामद किए गए थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला