अगस्त 12, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

कोलंबिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद, राहत बचाव अभियान जारी

कोलंबिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद, देश के पश्चिमी हिस्सों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 7.4 तीव्रता का यह भूकंप सोमवार सुबह देश के कॉफी उत्पादक क्षेत्र में आया। मंगलवार तक मृतकों की संख्या लगभग 200 हो गई थी। पेरेरा में लगभग 101 लोगों की मौत हुई, जबकि देश के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली में 95 लोग मारे गए।

बचावकर्मी मलबे में जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हैं। भूकंप से कई घर, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशांत महासागर की ओर स्थित चोको क्षेत्र में, भूकंप के केंद्र के पास स्थित कई आदिवासी समुदाय अभी भी बिजली और बुनियादी सेवाओं से वंचित हैं, जिससे बचाव और राहत कार्य और भी कठिन हो गए हैं।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भूकंप से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने संदेश में, डॉ. जयशंकर ने अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला