मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में कल के लिए मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तराखंड में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्वी भारत में भी अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान है।
विभाग के अनुसार कल कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरलम, माहे और तेलंगाना में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।
वहीं, दिल्ली में कल बादल छाए रह सकते हैं। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।