जून 22, 2026 7:45 पूर्वाह्न

printer

असम और मेघालय में मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने असम और मेघालय में आज मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में भी आज तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, माहे, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में कल तक तेज वर्षा का अनुमान है। तमिलनाडु, तेलंगाना, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्‍सों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
 
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू – कश्मीर और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में आज तेज हवा और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस बीच, विदर्भ में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।