जून 28, 2026 7:47 अपराह्न

printer

यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की लहर जारी

यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की लहर जारी है, जिसमें फ्रांस, जर्मनी और चेक गणराज्य सहित कई देशों ने सप्ताहांत में तापमान के नए रिकॉर्ड दर्ज किए। फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से अब तक भीषण गर्मी के कारण लगभग एक हजार लोग की मौत हो गई जिनमें 85 प्रतिशत बुजुर्ग थे। फ्रांस के स्वास्थ्य विभाग ने आज एक बयान में कहा कि सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में इलेडीफ्रांस, नोवेलएक्विटाइन, ब्रिटनी, सेंटरवाल डे लोइरे, नॉर्मंडी और पेस डे ला लोइरे शामिल हैं। फ्रांस के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

पेरिस में, अधिकारियों ने आपातकालीन सेवाओं पर दबाव कम करने के प्रयास में सप्ताहांत में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भीषण गर्मी के कारण एफिल टावर और लूव्र संग्रहालय को भी शाम को जल्द ही बंद कर दिया जा रहा है।

जर्मनी और चेक गणराज्य में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। भीषण गर्मी के कारण जर्मनी के कुछ हिस्सों के जंगल में आग लगने से आपातकालीन सेवाओं पर दबाव बढ़ गया और परिवहन व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।

इस बीच, हंगरी में डेन्यूब नदी में बढ़ते तापमान से एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र प्रभावित हुआ है, जिससे जल का तापमान बढ़ गया है और कुछ रिएक्टरों के संचालन पर असर पड़ा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला