भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेवा निर्यातकों और आयातकों के लिए विदेशी मुद्रा रिपोर्टिंग नियमों को सरल बना दिया है। इस पहल से व्यक्तियों और कम मूल्य वाले लेन-देन के लिए अनुपालन की आवश्यकताएं आसान हो गई हैं। अब सेवाएं प्रदान करने वालों को अलग से ‘निर्यात घोषणा पत्र’ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। नई व्यवस्था में अधिकृत डीलर बैंक को भुगतान का विवरण देना ही पर्याप्त होगा।
News On AIR | नवम्बर 3, 2026 9:39 अपराह्न
रिजर्व बैंक ने सेवा निर्यातकों और आयातकों के लिए विदेशी मुद्रा रिपोर्टिंग नियमों को सरल बनाया