जुलाई 29, 2026 8:55 पूर्वाह्न

printer

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के संचालन पर रोक लगाई

भारतीय रिज़र्व बैंक- आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के संचालन को बंद करने की घोषणा की है और एसबीआई के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक, गिरिकुमार नायर को आधिकारिक परिसमापक नियुक्त किया है। आरबीआई ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद लिया गया है जिसमें बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 और कंपनी अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार बैंक को बंद करने की अनुमति दी गई थी। आरबीआई ने नियमों के उल्‍लंघन और बैंक के कामकाज के तरीके पर चिंता जताते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने की घोषणा की थी। आरबीआई ने पहले स्पष्ट किया था कि बैंक संचालन बंद करने की प्रक्रिया के बावजूद पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास अपने सभी जमाकर्ताओं की देनदारियों को चुकाने के लिए पर्याप्त धनराशि है।