जून 3, 2026 1:18 अपराह्न

printer

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक मुंबई में शुरू

भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए आरबीआई ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। नीतिगत निर्णय शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। लगातार जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल तथा गैस की अस्थिर वैश्विक कीमतों के बीच यह समीक्षा बैठक हो रही है।