अक्टूबर 5, 2026 1:54 अपराह्न

printer

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक मुंबई में शुरू

भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। आरबीआई की नीति समीक्षा की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ रहा है और कच्चे तेल ऊंची कीमतें और खाद्य मुद्रास्फीति तेजी से बढ़ रही है। समिति मुद्रास्फीति के दृष्टिकोण और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों का भी आकलन करेगी। रेपो दर में आखिरी बढ़ोतरी फरवरी 2023 में हुई थी। आरबीआई ने दर को 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। इसके बाद, 2023-24 के दौरान दर में कोई बदलाव नहीं किया गया। 2025 में दर में कटौती का चक्र शुरू हुआ। वर्तमान में नीतिगत रेपो दर 5.25 प्रतिशत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला